Maniyari Accident Death: मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदयालु-कांटी हाइवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर 16 महीनों से कोमा में चल रहे हरपुर बलड़ा पंचायत के माधोपुर चिकनी निवासी चंद्रकिशोर पंडित (38 वर्ष) ने रविवार को अंतिम सांस ली. उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई.
बेटे को मैट्रिक परीक्षा दिलाने जाने के दौरान कार ने रौंदा था
पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गौरी शंकर शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रकिशोर पंडित अपने बेटे को बाइक से मैट्रिक की परीक्षा दिलाने जा रहे थे. उसी दौरान अनियंत्रित कार ने उन्हें रौंद दिया था.
घटना से जुड़ी मुख्य बातें:
- लंबे इलाज के बाद मौत: दुर्घटना के बाद कई महीनों तक पटना में इलाज चला. इसके बाद परिजन घर पर ही उनका बेहतर उपचार करा रहे थे.
- आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार: लंबे और अत्यधिक खर्चीले इलाज के कारण पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है.
- सांत्वना देने पहुंचे लोग: घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का तांता लग गया.
प्रभारी मुखिया रीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सहनी, सरपंच प्रतिनिधि गौरव सिंह और पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा समेत कई गणमान्य लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया.
ये भी पढ़ें: राजद को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद अर्जुन राय ने पार्टी से दिया इस्तीफा, लालू यादव को भेजा पत्र
