रामदयालु व बीबीगंज में दो महिलाओं के गले से छीनी चेन, कोढ़ा गिरोह का अपराधी गिरफ्तार

रामदयालु में शनिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे द्रोण पब्लिक स्कूल के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने इंजीनियर की पत्नी सोनी देवी के गले से हीरा जड़ित सोने चेन छीन ली.

संवाददाता, मुजफ्फरपुर कोढ़ा गिरोह का शातिर शहर में घूम- घूमकर लगातार चेन छिनतई की वारदात को अंजाम दे रहा था. रामदयालु में शनिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे द्रोण पब्लिक स्कूल के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने इंजीनियर की पत्नी सोनी देवी के गले से हीरा जड़ित सोने चेन छीन ली. उसके एक घंटे बाद ही बीबीगंज नंदपुरी मोहल्ले में शादी समारोह में शामिल होने वैशाली से आयी साइबर कैफे संचालक की पत्नी पिंकी देवी के गले से सोने की चेन छीन ली. महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने भाग रहे अपराधियों की घेराबंदी की. इस दौरान एक बदमाश को भीड़ ने खदेड़ कर बाइक समेत पकड़ लिया. उसकी जमकर पिटाई कर दी. वहीं, उसका साथी मौके से फरार हो गया. पकड़ा गया शातिर कटिहार जिले के कोढ़ा थाना का जुड़ावगंज नया टोला का रहने वाला लखन यादव है. चेन स्नेचर्स के पकड़ाने की सूचना पर नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू विनिता सिन्हा सदर थाने पहुंची. पकड़ाये बदमाश से उसके गिरोह के शातिरों के बारे में पूछताछ की जा रही है. वहीं, उसके फरार साथी की गिरफ्तारी को लेकर टीम लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >