परीक्षार्थियों को नहीं होगी दिक्कत, चलेंगी ट्रेनें

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से विभिन्न पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पटना-रांची, बरौनी-धनबाद व गढ़वा रोड-बिलासपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी.

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से विभिन्न पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पटना-रांची, बरौनी-धनबाद व गढ़वा रोड-बिलासपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. 03690-03689 बरौनी-धनबाद-बरौनी परीक्षा स्पेशल के इंतजाम किये गये हैं. 03690 बरौनी-धनबाद 24 व 27 नवंबर को बरौनी से 14 बजे खुलेगी. यह 22 बजे धनबाद पहुंचेगी. वापसी में 03689 धनबाद-बरौनी परीक्षा स्पेशल 25 व 29 नवंबर को धनबाद से 21 बजे खुलकर अगले दिन 05.30 बजे बरौनी पहुंचेगी. अप व डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल लखीसराय, किउल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे. 03219 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल 24 व 27 नवंबर को पटना से 15 बजे खुलकर उसी दिन 23.45 बजे रांची पहुंचेगी. वापसी में 03220 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल 25 व 29 नवंबर को रांची से 23 बजे खुलकर अगले दिन 07.45 बजे पटना पहुंचेगी. अप व डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल जहानाबाद, गया, कोडरमा, नेसुब गोमो, बोकारो स्टील सिटी व मुरी स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे. 03696 गढ़वा रोड-बिलासपुर परीक्षा स्पेशल 24 व 27 नवंबर को गढ़वा रोड से 6 बजे खुलकर उसी दिन 23 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. वापसी में 03695 बिलासपुर-गढ़वा रोड परीक्षा स्पेशल 25 व 29 नवंबर को बिलासपुर से 20.00 बजे खुलेगी. अगले दिन 11.30 बजे गढ़वा रोड पहुंचेगी. अप व डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, खलारी, पतरातू, बरकाकाना, मूरी, टाटा, चक्रधरपुर, राउरकेला व झारसुगुड़ा स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >