बीआरएबीयू का बीबीएमकेयू के साथ करार

बीआरएबीयू का बीबीएमकेयू के साथ करार

मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू व बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय,धनबाद के बीच एमओयू किया गया है. एमओयू पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राम कुमार सिंह व बीआरएबीयू के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने हस्ताक्षर किये. इस एमओयू के अंतर्गत दोनों संस्थान शोध व अकादमिक गतिविधियों में सहयोग करेंगे. विद्यार्थियों व शिक्षकों की क्षमता निर्माण, सेमिनार, कार्यशाला, पुस्तकालय, करिकुलम विकास में सहयोग पर भी सहमति बनी है. बता दें कि अबतक बीआरएबीयू का 25 से अधिक विश्वविद्यालयों व संस्थानों से एमओयू हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >