मां की डांट से नाराज होकर छठी कक्षा का छात्र लापता, पुलिस तलाश में जुटी

मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मां की डांट से नाराज होकर एक 12 वर्षीय छात्र घर से लापता हो गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है.

Missing student News: मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा स्थित भेल कॉलोनी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मां की जरा सी डांट से नाराज होकर छठी कक्षा का एक 12 वर्षीय छात्र बिना बताए घर से बाहर निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा. घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

पढ़ाई की बात पर मां ने लगाई थी डांट-डपट

मिली जानकारी के अनुसार, सारण जिले के मूल निवासी राहुल राज वर्तमान में खबड़ा की भेल कॉलोनी में किराए पर रहते हैं और भगवानपुर स्थित ऊर्जा विभाग में वरीय परिचर के पद पर कार्यरत हैं. मंगलवार की शाम करीब 5 बजे उनके 12 वर्षीय पुत्र वीर राज को मां ने पढ़ाई करने को लेकर थोड़ी डांट लगा दी थी, जिससे क्षुब्ध होकर मासूम चुपचाप घर से निकल गया.

रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर तलाश रही पुलिस

काफी देर तक जब बालक घर नहीं लौटा, तो परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. उन्होंने आसपास के मोहल्लों, रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद थक-हारकर पिता ने सदर थाने में लिखित आवेदन दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए तेजी से छानबीन शुरू कर दी है.

परिजनों ने आम जनता से मांगी मदद की अपील

परेशान परिजनों ने आम लोगों से भी बच्चे को ढूंढने में मदद की अपील की है. परिजनों ने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो वे तुरंत मोबाइल नंबर 9835844132 या 7903193008 पर संपर्क कर इसकी सूचना दे सकते हैं, ताकि मासूम को जल्द सुरक्षित घर लाया जा सके

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन सिंह

चंदन सिंह बीते 12 सालों से क्राइम रिपोर्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं. 2016 से लगातार प्रभात खबर के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दैनिक जागरण और भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के लिये योगदान दे चुके हैं. क्राइम रिपोर्टिंग में इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म पर अधिक फोकस. पत्रकारिता में मास्टर्स की पढ़ाई की है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >