मुजफ्फरपुर: बोचहां विधानसभा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं के समाधान हेतु ऊर्जा मंत्री से मिलीं विधायक बेबी कुमारी

बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार से मुलाकात की. मंत्री ने विशेष टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण और त्वरित समाधान का निर्देश दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा प्रखंड से चंद्रभूषण कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: बोचहां विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त विद्युत समस्याओं के समाधान को लेकर बोचहां की विधायक बेबी कुमारी ने गुरुवार को पटना स्थित विद्युत भवन में बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न बिजली संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की.

क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से कराया अवगत

विधायक बेबी कुमारी ने ऊर्जा मंत्री को बताया कि बोचहां और मुसहरी प्रखंड के कई पंचायतों एवं गांवों में जले हुए ट्रांसफार्मरों के प्रतिस्थापन, अतिरिक्त एवं उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की स्थापना, लो-वोल्टेज की समस्या, जर्जर विद्युत तारों और पोलों के बदलाव सहित विद्युत अधोसंरचना को मजबूत करने की आवश्यकता है.

उन्होंने कृषि कार्यों के लिए बिजली सुविधा विस्तार, त्रि-फेज लाइन उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी रखी.

कई पंचायतों की समस्याओं का सौंपा प्रतिवेदन

विधायक ने सरफुद्दीनपुर, नरौली, पहलादपुर, मणिका विशनपुर चांद, राजवाड़ा भगवान, रोहुआ, खबरा, डुमरी, देवगन, मैदापुर, चौमुख, रघुनाथपुर, अहियापुर, छपरा मेघ, शेखपुर सहित विभिन्न पंचायतों से संबंधित लंबित प्रस्तावों और जनसमस्याओं का विस्तृत प्रतिवेदन ऊर्जा मंत्री को सौंपा. उन्होंने मांग की कि इन समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई की जाए.

विशेष टीम गठित करने का निर्देश

ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार ने विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के प्रबंध निदेशक को विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया.

मंत्री ने कहा कि टीम बोचहां विधानसभा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करेगी और प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.

ट्रांसफार्मर, पोल और तार बदलने का आश्वासन

ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि जहां-जहां ट्रांसफार्मर, पोल, तार एवं अन्य विद्युत सामग्री की आवश्यकता है, वहां विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लंबित विद्युत योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी.

जनता को राहत दिलाना प्राथमिकता

विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि बोचहां विधानसभा के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को बिजली संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वह लगातार सरकार और विभागीय अधिकारियों के समक्ष जनहित के मुद्दे उठाती रहेंगी.

विधायक ने विश्वास जताया कि ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद क्षेत्र में लंबित विद्युत योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और लोगों को शीघ्र राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >