देवरिया में मैजिक गाड़ी की ठोकर से बाइक सवार की मौत

देवरिया में मैजिक गाड़ी की ठोकर से बाइक सवार की मौत

प्रतिनिधि, देवरियाकोठी थाना क्षेत्र के एसएच 74 मार्ग स्थित झपही देवी चौक पर बुधवार की सुबह पांच बजे टाटा मैजिक गाड़ी की ठोकर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बुधवार की सुबह पांच बजे कथैया थाना के हरदी गांव निवासी राम ईश्वर साह ( 50 ) पकड़ी बसारत गांव से अपने घर हरदी की ओर साइकिल से जा रहे थे. तभी झपही देवी चौक के निकट देवरिया से साहेबगंज की ओर जा रही टाटा मैजिक गाड़ी से ठोकर लग गयी. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. ठोकर मारने के बाद लोगों को जुटते देख टाटा मैजिक कस चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना देवरिया थाने को दी. देवरिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. देवरिया थानाध्यक्ष राम विनय कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. मैजिक गाड़ी को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >