Bihar News: न्यायालय में सबूत पेश नहीं करने वाले थानाध्यक्ष जाएंगे जेल, कोर्ट ने सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां पर थानाध्यक्ष समेत सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है. यह कार्रवाई कोर्ट ने तब किया है, जब थानाध्यक्ष के द्वारा कोर्ट में अपराधियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश नहीं किया गया. यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना से जुड़ा हुआ है.

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस ने हथियारों की जब्ती के मामले में अपराधियों के खिलाफ कोर्ट में कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई, जिसका नतीजा यह हुआ कि अब थानाध्यक्ष, आईओ सहित सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है. बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जा सकता है. इन सभी के खिलाफ विशेष कोर्ट एनडीपीएस एक्ट संख्या दो के जज नरेंद्र पाल सिंह ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

2022 में बरामद हुआ था चरस

बिहार पुलिस ने 2022 में नेपाली चरस के साथ कट्‌टा भी बरामद किया था और इसी मामले में गिरफ्तार आरोपी नथुनी सहनी के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में सबूत पेश नहीं कर सकी, जिसके चलते तत्कालीन थानाध्यक्ष, आइओ समेत सात पुलिसकर्मियों खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है. इसमें साहेबगंज थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष अनुप कुमार, आइओ पुरूषोत्तम यादव, रूप छपड़ा के साक्षी संजय राय, सुरेंद्र राय, चौकीदार पिंटु कुमार, चौकीदार शत्रुघ्न राय और सिपाही अमित कुमार शामिल है.

रंगदारी की वसूली के लिए करता था फायरिंग

पुलिस ने एक मई 2022 को आरोपी नथुनी सहनी पर चार्जशीट दाखिल की थी. इस मामले में साहेबगंज के तत्कालीन थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने 15 फरवरी 2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. दर्ज प्राथमिकी में कहा था कि वह हुस्सेपुर दोबंधा गंडक नदी बांध के पास गश्ती पर थे. इसी दौरान ग्रामीणों ने बताया की पश्चिम दियारा के कुख्यात अपराधी नथुनी सहनी रंगदारी वसूली के लिये फायरिंग कर रहा है.

कार्रवाई के दौरान हुई गिरफ़्तारी

सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस टीम पर तीन लोग फायरिंग करने लगे, इस दौरान पुलिस टीम ने तीनो आरोपियों को खदेड़ कर पकड़ लिया. जिसकी पहचान नथुनी सहनी के तौर पर हुई, जब इसकी तलाशी ली गयी तो इसके पास से देसी कट्टा, पांच जिंदा गोली, तीन खोखा, झोला से दो किलो चरस पुलिस ने बरामद किया.

नेपाल से चरस की तस्करी करता था नथुनी सहनी

आरोपी नथुनी ने पुलिस को बताया कि नेपाल से चरस लाकर बेचता है. नथुनी सहनी पर साहेबगंज थाने में 11, मोतिहारी के कोटवा थाने में 1 और मशरख देवरिया, पारू, बरूराज थाने में हत्या, डकैती, लूट समेत अन्य संगीन 19 मामले दर्ज है. इसके अलावा अन्य फरार बदमाशों की भी पहचान रामपुर भिखनपुरा के राज कुमार राय और हुस्सेपुर नया टोला के अनिल सहनी के रूप में हुई. -जयश्री आनंद की रिपोर्ट

Also News: Bihar Crime: भोजपुर में पाटीदारों ने दो भाइयों को लाठी डंडों से पीटा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >