Bihar: गर्लफ्रेंड की कॉल डिटेल्स नहीं मिली तो भड़का प्रेमी, कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा टेलीकॉम ऑफिस

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में सनकी आशिक का हंगामा देखने को मिला है. गर्लफ्रेंड की कॉल डिटेल्स नहीं मिलने पर आक्रोशित प्रेमी कुल्हाड़ी लेकर टेलीकॉम ऑफिस पहुंचा, जहां उसने जमकर तोड़फोड़ की. आरोप था कि टेलीकॉम ऑफिस ने युवक को उसकी गर्लफ्रेंड की कॉल डिटेल्स देने से मना कर दिया था. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: गर्लफ्रेंड की कॉल डिटेल्स नहीं निकालने से नाराज सनकी आशिक कुल्हाड़ी लेकर टेलीकॉम ऑफिस पहुंच गया. उसने कार्यालय में मौजूद महिला कर्मियों से बदसलूकी की. उनके साथ धक्का-मुक्की करके कार्यालय में लगे शीशे को तोड़ने लगा. टैपिंग गिलास टूटने के बाद बम फटने जैसी आवाज हुई. इसके बाद स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों की भीड़ जुट गयी. तोड़-फोड़ कर रहे युवक को पकड़ कर कार्यालय से बाहर लाया गया. वहां लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. 

नंबर का डिटेल नहीं बताने पर हुआ आक्रोशित

घटना की सूचना मिलने के बाद मिठनपुरा थाने की पुलिस टीम भी पहुंची. आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आयी. दौरान वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ दिन पहले एक मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स निकलवाने के लिए टेलीकॉम ऑफिस आया था. मोबाइल नंबर उसने गर्लफ्रेंड का बताया. कार्यालय में कर्मियों ने किसी भी नंबर की डिटेल नहीं देने की बात कही तो वह आक्रोशित होकर गाली-गलौज करके चला गया. बुधवार दोपहर वह हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा था. कार्यालय के अंदर घुसते ही एक महिला कर्मी से गाली- गलौज व बदसलूकी करने लगा. कुल्हाड़ी से टैपिंग ग्लास पर वार करने लगा. हालांकि, घटना को लेकर देर शाम तक थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गयी है.

मुजफ्फरपुर की दूसरी खबर पढ़ें

दूसरी तरफ, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मंदिर का विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. वीएचपी ने अब 21 मार्च यानी शुक्रवार को शहर बंद का ऐलान किया है. विहिप के प्रातीय अध्यक्ष संजीव सिंह ने बुधवार को शहर के सरैयागंज टावर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 21 मार्च को विश्व हिन्दू परिषद ने मुजफ्फरपुर बंद का आह्वान किया है. बता दें, रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के विस्तार के लिए 10 मार्च को रातों-रात दो प्राचीन मंदिरों को तोड़कर हटा दिया गया. हालांकि, जिला प्रशासन ने पुराने मंदिर से ठीक सटे एक नए मंदिर का निर्माण भी कराया है और विधिवत उसकी पूजा पाठ भी हुई है. पुराने मंदिर में कंक्रीट की मूर्ति स्थापित थी, उसकी जगह संगमर्मर की मूर्ति स्थापित की गई है. बता दें, एलिवेटेड सड़क निर्माण के लिए यह कार्रवाई की गई है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: रेलवे परिसर में मंदिर तोड़ने का मुद्दा गरमाया, 21 मार्च को शहर में चक्का जाम

ALSO READ: Bihar News: संविदाकर्मियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने साफ किया अपना रुख, फिलहाल नहीं होंगे परमानेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >