आज दोपहर मुजफ्फरपुर आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 30 बेड वाले ICU वार्ड का करेंगे उद्घाटन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज मुजफ्फरपुर के SKMCH का दौरा कर रहे हैं. वे 30 बेड वाले अत्याधुनिक ICU वार्ड का उद्घाटन करेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे.

मुजफ्फरपुर स्वास्थ्य मंत्री: उत्तर बिहार के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा विस्तार होने जा रहा है. बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा आज गुरुवार को मुजफ्फरपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं. इस महत्वपूर्ण यात्रा को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तमाम आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

30 बेड के हाइटेक आइसीयू का उद्घाटन

स्वास्थ्य मंत्री दोपहर दो बजे एसकेएमसीएच परिसर पहुंचेंगे और नवनिर्मित 30 बेड वाले अत्याधुनिक आइसीयू वार्ड का विधिवत उद्घाटन करेंगे:

  • निरीक्षण एवं समीक्षा: मंत्री महोदय होमी भाभा कैंसर इंस्टीट्यूट के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा अस्पताल परिसर का मुआयना करेंगे.
  • चिकित्सकों के साथ संवाद: उद्घाटन के बाद मंत्री लेक्चर थियेटर में वरिष्ठ डॉक्टरों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे.
  • तैयारियों का जायजा: अधीक्षक महेश प्रसाद ने बुधवार को आइसीयू के उपकरणों, ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था और बेड की उपलब्धता की बारीकी से जांच की.

कार्यकर्ताओं संग राजनीतिक व सामाजिक संवाद

कार्यक्रम स्थल के तैयारियों का जायजा लेते जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार व अन्य

अस्पताल के कार्यक्रम संपन्न होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री और जदयू प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक संवाद में हिस्सा लेंगे:

  • कार्यक्रम स्थल: अपराह्न 3:30 बजे से सदातपुर, पुरानी मोतिहारी रोड स्थित सकरा विधायक आवास के निकट एक निजी स्कूल में कार्यकर्ता संवाद होगा.
  • तैयारियों की समीक्षा: जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने बुधवार की रात आयोजन स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा एवं अन्य प्रबंधों का जायजा लिया.
  • मंथन: इस बैठक में संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं और आगामी रणनीतियों पर कार्यकर्ताओं के साथ गहन विचार-विमर्श किया जाएगा.

ये भी पढ़ें; मो. एजाज हत्याकांड का फैसला: मां-बेटे को उम्रकैद, 90 हजार रुपये के लिए की थी हत्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >