बिहार में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, जमकर चली गोलियां, एक की मौत

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस आरोपी को पकड़ने गई थी. इस दौरान पुलिस के मौके पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया. जमकर गोलियां भी चलीं. इस गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई.

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना इलाके के चोरनीया गांव में मंगलवार की देर रात पुलिस पॉस्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी. तभी आरोपी अपने घर से निकलकर पड़ोस के घर में जा छुपा. उसे पकड़ने के लिए पुलिस पड़ोस के घर में छापेमारी करने पहुंची. इसी बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की. इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी गोली चलाई. पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.

क्या हुई पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना की पुलिस देर रात पास्को (POCSO) एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची. तभी आरोपी अपने घर से निकलकर परोस के घर में जा छुपा. पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पड़ोस के घर में गई. लेकिन उन पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. दूसरी तरफ से आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई. इसी गोलीबारी की घटना में एक स्थानीय युवक को गोली लग गई और उसकी मौके पर मौत हो गई.

युवक की मौत होते ही लोगों का गुस्सा और भी भड़क गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया. स्थानीय लोगों के हमले में गायघाट थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं. फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही वरीय अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं.

मामले को लेकर एसएसपी ने क्या बताया?

मामले को लेकर हुई बातचीत के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते दिनों एक नाबालिग लड़की के साथ हुए अपराध के मामले में पास्को कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया था. इसी आदेश के पालन में गायघाट पुलिस की टीम देर रात गायघाट थाना इलाके के असिया गांव में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने पहुंची थी.

जैसे ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम का विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. जिसके बाद पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस पर गोली चलाई. इस गोलीबारी की घटना में एक युवक को गोली लगी और उसकी मौत हो गई.

स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस पर किए गए हमले में पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. तीन पुलिस कर्मी घायल हैं. फिलहाल मौके पर स्थिति को सामान्य करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही वरीय अधिकारी को मौके के लिए रवाना किया गया है.

Also Read: बिहार में किसानों को बिना डॉक्यूमेंट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा KCC लोन, इस तरह मिलेगी सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >