Bihar Crime: JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की दनादन फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा पूरा इलाका

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर पहुंच गया है. इस बीच बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है जहां अपराधियों ने जेडीयू नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिसके बाद पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट के दहल उठा. घटनास्थल से खोखे भी बरामद हुए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है. आम तो आम लेकिन खास को भी निशाना बना रहे हैं. इस बीच बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आई है, जहां जेडीयू नेता के घर पर दनादन फायरिंग हुई है. अपराधियों ने रविवार देर शाम जेडीयू नेता पप्पू सिंह के घर पर गोलियों की बौछार कर दी. जिसके बाद पूरा इलाका गोलियों की गूंज से कांप उठा. हालांकि, इस घटना में किसी को भी गोली लगने की सूचना नहीं है. यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौधरी स्थित विद्यापीठ लेन की है. 

बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग 

इस पूरे घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, जेडीयू नेता सह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह अपना काम कर घर लौटे थे. इस दौरान उनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे. सभी एक साथ घर में ही बैठे थे. तभी बाइक सवार कुछ अपराधी पहुंचे और अचानक ताबड़तोड़ उनके घर पर फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस फूटेज को खंगालने और अपराधियों की तलाश में जुट गई है. इधर, घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम भी जांच-पड़ताल कर रही है. साथ ही मौके से करीब आधा दर्जन खोखे भी बरामद हुए हैं. बता दें कि, इस बड़ी वारदात के बाद एक बार फिर से बिहार में विधि व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. देखना होगा कि, पुलिस अपराधियों तक कब तक पहुंच पाती है. 

Also Read: Sarkari Naukri: बिहार में एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, तुरंत कर लें अप्लाईhttps://www.prabhatkhabar.com/education/job-openings/sarkari-naukri-in-bihar-agriculture-department-for-201-posts-see-eligibility-and-how-to-apply

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >