B.Ed Admission 2026: तीसरे चरण के बाद 7,021 सीटें खाली, 30 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग

CTET-B.Ed 2026 काउंसलिंग के तीसरे चरण के बाद विभिन्न कॉलेजों में 7,021 बीएड सीटें रिक्त रह गई हैं. रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए 28 जुलाई से 30 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है. योग्य अभ्यर्थी इस अवधि में नया पंजीकरण कर कॉलेज का विकल्प चुन सकते हैं.

Muzaffarpur News: राज्य में सीइटी-बीएड 2026 के तीसरे चरण की काउंसलिंग पूरी होने के बाद विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं बीएड महाविद्यालयों में 7,021 सीटें रिक्त रह गई हैं. राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. संजय कुमार के अनुसार रिक्त सीटों की कॉलेजवार एवं श्रेणीवार सीट मैट्रिक्स आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दी गई है. अभ्यर्थी उपलब्ध सीटों की जानकारी देखकर अपने पसंदीदा कॉलेज का विकल्प चुन सकते हैं.

 30 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग

रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए 28 जुलाई से 30 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है. जिन योग्य अभ्यर्थियों ने अब तक काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे इस अवधि में नया पंजीकरण कर कॉलेज का विकल्प चुन सकते हैं.

कॉलेज विकल्प में संशोधन का भी मौका

जिन छात्र-छात्राओं का चयन अब तक किसी भी चरण में नहीं हुआ है, उन्हें अपने कॉलेज विकल्प यानी प्रेफरेंस एडिटिंग में संशोधन करने का मौका भी दिया गया है. अभ्यर्थी उपलब्ध रिक्त सीटों के अनुसार अपनी पसंद के कॉलेजों को प्राथमिकता क्रम में रख सकते हैं.

अगले चरण में जारी होगी कॉलेज आवंटन सूची

रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले चरण की कॉलेज आवंटन सूची जारी की जाएगी. जिन अभ्यर्थियों का नाम आवंटन सूची में आएगा, उन्हें निर्धारित समय के भीतर सीट कन्फर्मेशन शुल्क का भुगतान करना होगा.

दस्तावेज सत्यापन के बाद लेना होगा नामांकन

सीट आवंटित होने के बाद अभ्यर्थियों को संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन कराकर नामांकन लेना अनिवार्य होगा. नामांकन प्रक्रिया में निर्धारित समय सीमा का पालन नहीं करने पर अभ्यर्थी को परेशानी हो सकती है.

अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने की सलाह

नोडल कार्यालय ने सभी पात्र अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर रजिस्ट्रेशन और विकल्प संशोधन की प्रक्रिया पूरी कर लें. इससे नामांकन की पूरी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के समय पर पूरी की जा सकेगी.

यह भी पढ़ें: राशन लेकर लौट रहे पश्चिम बंगाल के ट्रक चालक को बाइक ने मारी टक्कर, SKMCH रेफर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >