बाबा गरीबनाथ मंदिर में कांवरियों की सेवा के लिए मुस्तैद स्काउट-गाइड, हर सोमवारी को 200 स्वयंसेवक तैनात

श्रावणी मेले के दौरान बाबा गरीबनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए 200 स्काउट-गाइड तैनात रहेंगे। जानिए कैसे संभालेंगे व्यवस्था।

Baba Garibnath Temple: श्रावणी मेले में बाबा गरीबनाथ मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा व सहयोग के लिए भारत स्काउट एवं गाइड की टीम पूरी तरह मुस्तैद है. सावन की प्रत्येक सोमवारी पर 200 स्काउट-गाइड स्वयंसेवक सेवा कार्य में तैनात रहेंगे, जिनमें कुढ़नी प्रखंड के भी दर्जनभर स्वयंसेवक शामिल होंगे.

दो पालियों में होगी प्रतिनियुक्ति, जिला प्रशासन के साथ मिलकर संभालेंगे व्यवस्था

जिला सचिव दिलीप कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि रविवार शाम से सोमवार तक दो पालियों में स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

मुख्य जिम्मेदारियां और व्यवस्थाएं इस प्रकार हैं:

  • श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन: जलाभिषेक के दौरान कांवरियों को सही दिशा और मार्गदर्शन देना.
  • कतार नियंत्रण: मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कतार व्यवस्था को सुचारू बनाना.
  • प्रशासनिक समन्वय: आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करना.

जिला सचिव दिलीप कुमार ने सभी स्वयंसेवकों से अनुशासन और सेवा भाव के साथ जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया.

बैठक में जिला संगठन आयुक्त रामभरोस पंडित, नवनीश कुमार, कृष्णा कुमार और मीडिया प्रभारी राहुल कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: साइड लेने के विवाद में छात्र का फोड़ा सिर, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्याम कुमार

प्रिंट मीडिया और ग्राफिक डिजाइन के क्षेत्र में 23 वर्षों का व्यापक अनुभव. पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बन रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >