बाबा गरीबनाथ धाम श्रावणी मेला का शुभारंभ, मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया उद्घाटन

बाबा गरीबनाथ धाम, बाबा दूधनाथ धाम और बाबा खगेश्वरनाथ धाम श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया, जहाँ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाओं का भरोसा दिया गया है.

Baba Garibnath Dham: डीएन हाई स्कूल में रविवार को बाबा गरीबनाथ धाम, बाबा दूधनाथ धाम और बाबा खगेश्वरनाथ धाम श्रावणी मेला का विधिवत शुभारंभ किया गया. सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया.

अतिथियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत में डीएम कुमार गौरव ने अतिथियों को पौधे का गमला और बाबा गरीबनाथ की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया. वहीं गरीबनाथ मंदिर परिवार की ओर से पंडित विनय पाठक ने अतिथियों को माला और शिव पट्टिका देकर सम्मानित किया.

इस अवसर पर मंदिर की स्मारिका 'शिवम सुंदरम' तथा जिला प्रशासन के श्रावणी एप का भी शुभारंभ किया गया.

श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने का भरोसा

मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने श्रावणी मेले की व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन की सराहना की. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला श्रद्धा, संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं का अद्भुत संगम है तथा कांवरियों को जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी.

उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में मुजफ्फरपुर में 213 करोड़ रुपये की लागत से सिकंदरपुर लेक फ्रंट का उद्घाटन किया गया है. इसके अलावा तीन नए डिग्री कॉलेज, 17 सरस्वती विद्या मंदिर, एक केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति, 23 हजार आयुष्मान कार्ड तथा 41 पंचायत एवं 29 कन्या विवाह भवनों का निर्माण कराया गया है.

बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर बनेगा

पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बाबा गरीबनाथ धाम में 6.5 करोड़ रुपये की लागत से कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है.

मंत्री रमा निषाद ने कहा कि सावन में बाबा गरीबनाथ की नगरी पूरी तरह शिवमय हो जाती है और दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने समुचित व्यवस्था की है.

कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी, विधायक बेबी कुमारी, अजय कुमार कुशवाहा, इंजी. अजीत कुमार, रंजन कुमार, राजू कुमार सिंह, विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, मेयर निर्मला साहू, उपमेयर डॉ. मोनालिसा, प्रभात कुमार मालाकार, भाजपा पूर्वी अध्यक्ष विवेक कुमार, भाजपा पश्चिमी अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, एएसपी कांतेश कुमार मिश्र सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार, दोनाली बंदूक बरामद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >