Shravani Mela Setup: बाबा गरीबनाथ मंदिर में श्रावणी मेला 2026 के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों की रफ्तार तेज कर दी है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए 50 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है. इस राशि से बाबा गरीबनाथ महादेव मंदिर, बाबा दूधनाथ महादेव मंदिर और खगेश्वर नाथ मंदिर में व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं.
हाई-टेक सुरक्षा, बैरिकेडिंग और डाक बम के लिए रिस्ट बैंड
कांवरियों को निर्बाध जलार्पण और बेहतर सुविधाएं देने के लिए विशेष प्रशासनिक प्रबंध किए जा रहे हैं.
- डाक बम रिस्ट बैंड: अनवरत यात्रा करने वाले डाक बम श्रद्धालुओं की पहचान और जलार्पण के लिए विशेष रिस्ट बैंड दिए जाएंगे.
- वाटरप्रूफ पंडाल: श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए कूलर, पंखे और कारपेट से युक्त वाटरप्रूफ पंडाल तैयार हो रहे हैं.
- सुरक्षा प्रबंध: भीड़ नियंत्रण को 4 फीट ऊंची बैरिकेडिंग और 72 घंटे बैकअप स्टोरेज वाले उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे, 50 इंच एलइडी स्क्रीन व हैवी जेनरेटर लगाए जा रहे हैं.
मार्ग में टेंट सिटी, चिकित्सा शिविर और सांस्कृतिक मंच
पहलेजा घाट से मुजफ्फरपुर के अघोरिया बाजार और रामदयालु तक मुख्य पड़ावों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं.
- टेंट सिटी व लाइट्स: कांवरिया मार्ग में भव्य टेंट सिटी, जर्मन हैंगर शेड, एलइडी व सोलर लाइट और पेयजल शिविर लगेंगे.
- मनोरंजन व्यवस्था: कांवरियों की थकान मिटाने के लिए जगह-जगह भक्ति संगीत, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक मंच बनाए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: एमआईटी हॉस्टल से प्रथम वर्ष का छात्र साजन कुमार संदिग्ध परिस्थिति में गायब, परिजनों में मचा कोहराम
