टॉप-10 में अपराधियों को करें गिरफ्तार, शहर में करें प्रभावी गश्ती : डीआइजी

टॉप-10 में अपराधियों को करें गिरफ्तार, शहर में करें प्रभावी गश्ती : डीआइजी

: तिरहुत रेंज के डीआइजी ने नगर डीएसपी वन के कार्यालय का किया निरीक्षण : वारंट, कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश संवाददाता, मुजफ्फरपुर फोटो :: दीपक 12 तिरहुत रेंज के डीआइजी चंदन कुमार कुशवाहा ने शुक्रवार को नगर डीएसपी वन सीमा देवी के कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अनुमंडल के सभी थानों में कितने केस पेंडिंग चल रहे हैं. हिनियस क्राइम के केस में पुलिस की ओर से क्या- क्या कार्रवाई की गयी है, इसकी जानकारी ली है. हिस्ट्रीशीटर व पुलिस अनुमंडल के टॉप टेन में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाने को कहा है. शहर में हो रही चेन व पर्स स्नेचिंग व बाइकर्स गैंग पर लगाम लगाने को लेकर प्रभावी ढंग से वाहन चेकिंग चलाने का निर्देश दिया है. डीआइजी ने वारंट, कुर्की व पेडिंग कांडों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा है. इसके अलावा मिठनपुरा के जिला स्कूल गेट पर हुए प्रॉपर्टी डीलर जावेद व राजू हत्याकांड में पुलिस की ओर से क्या- क्या कार्रवाई की गयी है. इसकी भी जानकारी ली. इससे पहले डीआइजी जब मोतीझील स्थित नगर डीएसपी वन के कार्यालय पहुंचे तो यहां जवानों ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी. इसके बाद डीआइजी पुलिस अनुमंडल के रीडर के कार्यालय का भौतिक निरीक्षण किया. फिर, कार्यालय में संधारित गुंडा पंजी, सीसीए, ऑर्गेनाइज्ड क्राइम करने वाले गिरोह के अपराधियों की सूची समेत अन्य फाइलों को देखा. डीआइजी के निरीक्षण के दौरान एसएसपी सुशील कुमार, सिटी एसपी कोटा किरण कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >