स्मैक के धंधेबाज को पकड़ने गयी टीम को घेरा, धक्का-मुक्की के बाद गिरफ्तार

स्मैक के धंधेबाज को पकड़ने गयी टीम को घेरा, धक्का-मुक्की के बाद गिरफ्तार

-महाराजी पोखर इलाके की घटना, महिलाओं ने किया घेराव मुजफ्फरपुर.महाराजी पोखर इलाके से स्मैक के धंधेबाज को गिरफ्तार करने पहुंची नगर थाने की पुलिस टीम को दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने घेर लिया. पकड़े गये आरोपी को वे थाने नहीं ले जाने दे रही थीं. महिलाएं पुलिस के साथ हाथापायी करने पर उतारू हो गयीं. इसके बाद नगर थाने की पुलिस ने सख्ती दिखायी. महिला सिपाहियों ने जब उन्हें खदेड़ा तो वे भाग गयीं. टीम धंधेबाज को गिरफ्तार करके थाने ले आयी. उसकी पहचान कुणाल कुमार के रूप में हुई है. उसके पास से पुलिस ने 20 पुड़िया स्मैक बरामद की. कुणाल के विरुद्ध नगर व मिठनपुरा थाने में चार से अधिक चोरी, मादक पदार्थ की तस्करी के मामले दर्ज है. नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बताया गया कि महाराजी पोखर मोहल्ले में स्मैक बेचने की सूचना पर कार्रवाई की गई. एक माह पहले ही वह जेल से निकल कर आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >