बाइक की ठोकर से घायल वृद्ध की मौत

मोतीपुर थाना क्षेत्र के कारगील चौक के पास बाइक की ठोकर से घायल सुरेन्द सहनी (60) की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने स्वजनों को सौंप दिया है.

प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के कारगील चौक के पास बाइक की ठोकर से घायल सुरेन्द सहनी (60) की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने स्वजनों को सौंप दिया है. मृतक की पत्नी आगनबाड़ी केंद्र की सेविका है. शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया़ वृद्ध कल्याणपुर हरौना के निवासी थे. पुलिस को अब तक घटना की लिखित शिकायत नहीं मिली है. बता दें कि बीते छह अगस्त को वह घायल हुए थे. एसकेएमसीएच से उन्हे रेफर किया गया था. घटना तब घटित हुई थी, जब वह साइकिल से घर लौट रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >