अलर्ट : अगले पांच दिनों की सुबह कोहरे वाली

अगले 4 दिसंबर तक सुबह के समय कुहासा की स्थिति बनी रहेगी.

मुजफ्फरपुर. अगले 4 दिसंबर तक सुबह के समय कुहासा की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग की ओर से पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है. जिसके तहत उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ रहने के साथ मौसम सूखा रहने का अनुमान है. इस अवधि में सुबह के समय कुहासा छाया रहेगा. वहीं 5 से 7 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलने के आसार हैं. साथ ही रात का तापमान 12 से 14 डिग्री के सेल्यियस के बीच रहने का अनुमान है. शुक्रवार को सुबह से अच्छी धूप निकलने से दिन-भर मौसम साफ रहा. रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >