वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी की एजेंसियों के बीच सही तालमेल नहीं होने के कारण शहर की सूरत खराब हो रही है. कपड़ा मंडी सूतापट्टी के बाद अब लहठी मंडी इस्लामपुर की स्थिति नारकीय हो गयी है. एक ही रोड को बार-बार निर्माण के नाम पर एजेंसियां खुदाई कर रही है. हाल ही में सीवरेज के निर्माण पर खुदाई के बाद सड़क की मरम्मती की गयी थी. इससे प्रभावित व्यवसाय के पटरी पर लौटने की कोशिश ही हो रही थी. इसी बीच फिर से बिजली सप्लाई तार के अंडरग्राउंड बिछाने के नाम पर सड़क की खुदाई शुरू हो गयी है. फिलहाल इस्लामपुर रोड के बीच में बड़ा-बड़ा गड्ढा खोद छोड़ दिया गया है. बैरिकेडिंग कर सड़क की भी घेराबंदी की गयी है. इससे जहां यातायात प्रभावित हो गया है. वहीं, व्यवसाय पर इसका गंभीर असर पड़ रहा है. बता दें कि इस्ल��मपुर रोड में स्मार्ट सिटी के दो प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. एक सूतापट्टी फेस लिफ्टिंग के तहत काम होना है. दूसरा सीवरेज प्रोजेक्ट से पाइपलाइन बिछायी गयी है. हालांकि, बैंक रोड की स्थिति काफी बेहतर हो गयी है. जिस वक्त निर्माण चल रहा था. तब बैंक रोड की भी स्थिति नारकीय बनी हुई थी.
एक गड्ढे भरने के बाद दूसरे गड्ढे की खुदाई, बर्बाद हुआ इस्लामपुर रोड

एक गड्ढे भरने के बाद दूसरे गड्ढे की खुदाई, बर्बाद हुआ इस्लामपुर रोड
Copied link
After filling one pit, digging of another pit