छात्रा से दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोपी शिक्षक के घर चिपकाया इश्तेहार

छात्रा से दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोपी शिक्षक के घर चिपकाया इश्तेहार

सकरा़ डीएसपी पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को एक गांव के विद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोपी फरार शिक्षक के घर पर इश्तेहार चिपका दिया. इससे पहले पुलिस ने बैंड-बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया. उसके बाद मामले की आइओ प्रियंका ने आरोपी के घर इश्तेहार चिपका दिया. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि चार माह पूर्व उक्त विद्यालय के शिक्षक पर विद्यालय की एक छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप का ���ेस दर्ज कराया गया था. घटना के बाद से आरोपी शिक्षक फरार है. उस पर न्यायालय ने इश्तेहार जारी किया है. बावजूद हाजिर नहीं होने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई होगी. मालूम हो कि शिक्षक ने विद्यालय बंद करने के दौरान छात्रा को ऊपर के कमरे की खिड़की बंद करने को कहा था. जब छात्रा खिड़की बंद करने गयी तो उक्त शिक्षक ने छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया था. छात्रा के चिल्लाने पर आसपास की महिलाओं की भीड़ जुट गयी थी. उसके खुद को घिरता हुआ देख शिक्षक फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >