किराना व्यवसायी से 20 लाख रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

छह माह पहले देवरिया चौक के एक किराना और मिठाई व्यवसायी से 20 लाख रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में पेश किया़

देवरियाकोठी़ छह माह पहले देवरिया चौक के एक किराना और मिठाई व्यवसायी से 20 लाख रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में पेश किया़ व्यवसायी मदन साह से फोन पर धमकी देते हुए रंगदारी की मांग की गयी थी़ मामले में एसडीपीओ कुमार चंदन ने एक अपराधी देवरिया बनिया टोला निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था़ वह बेल पर जेल से छूटा हुआ है़ इसी मामले में फरार चल रहे देवरिया चौधरी टोला निवासी सूरज कुमार को पुलिस ने राहगीर से मोबाइल छीनने के आरोप में शनिवार की रात गिरफ्तार किया़ पुलिस ने पूछताछ में रंगदारी मांगने के आरोपित के रूप में पहचान करते हुए जेल भेज दिया़ थानाध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की तलाश पुलिस पहले से कर रही थी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >