कान में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक के बीचों- बीच चल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से गयी जान

कान में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक के बीचों- बीच चल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से गयी जान

-ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संजय सिनेमा ओवरब्रिज के समीप की घटना-पूर्वी चंपारण के हरपुर थाना के वार्ड नंबर – सात का था मृतक -पुलिस ने मृतक के पॉकेट से मोबाइल व बैग किया बरामद मुजफ्फरपुर. ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संजय सिनेमा ओवरब्रिज से बीबीगंज रेलवे गुमटी के बीच में कान में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहा युवक की गुरुवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के हरपुर थाना के वार्ड नंबर सात निवासी वसीर आलम के पुत्र वली आलम (24) के रूप में किया गया है. स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिलने के बाद ब्रह्मपुरा थानेदार सुभाष मुखिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. शव का पंचनामा तैार करके उसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. मृतक के पास से उसका मोबाइल फोन, बैग व इयरफोन बरामद किया गया है. थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की गयी तो बताया कि मृतक युवक दोनों रेलवे ट्रैक के बीच में चल रहा था. उसके कान में इयरफोन लगा हुआ था. वह अपने धुन में किसी से बात करते या फिर मोबाइल पर गाना सुनते हुए संजय सिनेमा ओवरब्रिज से बीबीगंज गुमटी की ओर जा रहा था. अचानक से दोनों रेलवे ट्रैक पर एक साथ ट्रेन आ गयी. इसके बाद मृतक ट्रैक पार करके नीचे भागना चाहा. इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया. झटका लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. थानेदार ने बताया कि मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >