मड़वन. करजा थाना क्षेत्र के रेपुरा में बुधवार को एक 32 वर्षीय एक युवक हरे कृष्ण उर्फ नामक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. उसका शव पंखे से लटका था. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. लोगों ने बताया कि पूर्व में भू-माफियाओं ने जमीन कब्जाने के उद्देश्य से इनके भाई हरिद्वार ठाकुर का अपहरण कर लिया था. आवेदन मृतक की मां विमला देवी ने देते हुए अपने पुत्र के अपहरण की शिकायत की थी. मृतक के भी अपहरण किये जाने की आशंका जतायी गयी थी. तब पुलिस ने उक्त केस को झूठा करार दिया था. तब से ही वह अवसाद में रह रहा था. थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा ने बताया कि सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया गया है कि मृतक की शादी नहीं हुई थी. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी.
करजा थाना क्षेत्र के रेपुरा निवासी हरे कृष्ण उर्फ राधे की मौत की सूचना के बाद पोस्टमार्टम कराने पहुंचे एक व्यक्ति को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान पंकज ठाकुर के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध कांटी व करजा थाने में हत्या का मामला दर्ज है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
