शादी का झांसा देकर 10 वर्षों तक किया युवती का शोषण

युवती द्वारा थाने में दिये गये आवेदन में कहा गया है कि जुलाई 2011 में मेरी चचेरी बहन की शादी हुई थी़

प्रतिनिधि, देवरियाकोठीअपनी मां एवं संबंधियों के साथ शुक्रवार को देवरिया थाना पहुंची एक युवती ने अपनी आपबीती बताते-बताते रो पड़ी़ युवती द्वारा थाने में दिये गये आवेदन में कहा गया है कि जुलाई 2011 में मेरी चचेरी बहन की शादी हुई थी़ दो वर्ष बाद मेरे चचेरे जीजा के छोटे भाई से प्रेम हो गया़ इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी विगत 10 वर्षों से मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है़ जब शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने मुझे मुजफ्फरपुर कोर्ट में ले जाकर एक शपथ पत्र बनवाया और हस्ताक्षर कराया़ इसके बाद मुझे समझा दिया कि अब हम दोनों का कोर्ट मैरेज हो गया है़ कुछ दिनों तक मुजफ्फरपुर अपने किराये के डेरा पर रखा़ जब अपने घर लेकर चलने की जिद की उसने बारात के साथ शादी करने के बाद घर ले जाने की बात कही़ अब आरोपी दूसरी जगह शादी की बात कर रहा है़ पीड़िता वैशाली जिले के वैशाली थाना क्षेत्र की रहने वाली है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >