पंचतत्व में विलीन हुये ब्रज बाबू

पंचतत्व में विलीन हुये ब्रज बाबू प्रतिनिधि, मोतीपुरपूर्व विधायक व प्रखर समाजसेवी ब्रजकिशोर सिंह मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. बड़े पुत्र अरविंद कुमार सिंह उर्फ लल्लू सिंह ने मुखाग्नि दी. नम आंखों से लोगों ने अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी. बबुरवन स्थित स्व सिंह के पैतृक आवास से सुबह में शव […]

By Prabhat Khabar Digital Desk |

पंचतत्व में विलीन हुये ब्रज बाबू प्रतिनिधि, मोतीपुरपूर्व विधायक व प्रखर समाजसेवी ब्रजकिशोर सिंह मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. बड़े पुत्र अरविंद कुमार सिंह उर्फ लल्लू सिंह ने मुखाग्नि दी. नम आंखों से लोगों ने अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी. बबुरवन स्थित स्व सिंह के पैतृक आवास से सुबह में शव यात्रा निकली. गांव के पास उनके निजी भूखंड पर अंत्येष्टि की गयी. इस दौरान उनके पुत्र डा अरुण सिंह सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा, मीनापुर के भाजपा प्रत्याशी अजय कुशवाहा, मिथिलेश राय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, राजद अध्यक्ष जावेद अहमद, मंडल भाजपा अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, भुपाल भारती, मुखिया डब्लू सिंह, पूर्व विधान पाषर्द गणेश भारती, मुखिया संध के प्रखंड अध्यक्ष मोहन प्रसाद केसरी, कांग्रेस के जिला महासचिव पंकज कुमार जसौलीवाला, बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष मजहरुल हक, बसपा नेता नजमुल होदा, आदि भी थे. पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने स्व सिंह के परिजनों को ढाढस बंधाया. इधर बीडीओ श्रीकांत ठाकुर, सीओ शिवाजी सिंह, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

👤 By Prabhat Khabar Digital Desk

Prabhat Khabar Digital Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >