हाईवे लुटेरा गिरोह के 5 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, हथियार बरामद और आधा दर्जन लूटकांडों का खुलासा

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने 5 शातिर लुटेरों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. अजीजपुर बगीचे में बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे. आधा दर्जन से अधिक लूटकांडों का खुलासा हुआ है.

Highway Robbers: मुजफ्फरपुर जिले सरैया थाना पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सरैया एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने अजीजपुर स्थित बगीचा में छापेमारी कर पांचों को दबोचा है. उनकी पहचान पानपुर करियात थाना क्षेत्र के रहनेवाले अभिषेक कुमार, रिकेश कुमार, राहुल कुमार और सरैया थाना के रहनेवाले अमिकेश कुमार और अविनाश कुमार के रूप में किया गया है. गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के आधार पर सरैया व जैतपुर थाना क्षेत्र में हुए आधा दर्जन से अधिक लूट की घटनाओं का खुलासा हो गया है. ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई से इलाके में किसी बड़ी घटना को होने से पहले ही टाल दिया गया है.

Muzaffarpur News: अजीजपुर बगीचे में बन रही थी बड़ी वारदात की योजना

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि 10 सितंबर की रात्रि में गुप्त सूचना मिली थी कि सरैया थाना के अजीजपुर स्थित एक बगीचे में कुछ अज्ञात अपराधी अवैध हथियारों से लैस होकर जुटे हुए हैं. वे सभी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए सरैया थाना की विशेष टीम द्वारा तत्काल उक्त स्थल पर छापेमारी की गई.

लूट की तीन बाइक दो हथियार और तीन कारतूस बरामद

पुलिस टीम ने अजीजपुर बगीचे में घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से अपराध की योजना बना रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया.इनके पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा, दो कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की. इसको लेकर सरैया थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

कड़ाई से पूछताछ में खुला एक लाख रुपये की लूट का राज

गिरफ्तार आरोपियों से से जब गहन पूछताछ की गई तो उन्होंने सरैया में फाइनेंस कर्मी से हुए एक लाख की लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. अपराधियों ने बताया कि वे अपने अन्य सहयोगियों के साथ एक लाख रुपये नकद, बैग, चाबी और मोबाइल लूटकर भाग रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल गिर गई, जिसके बाद वे पकड़े जाने के डर से बाइक, बैग और चाबी छोड़कर मौके से फरार हो गए थे.

जख्मी पांचवां आरोपी लूटे गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान और उनकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फाइनेंस कर्मी से लूट में संलिप्त पांचवें अभियुक्त अविनाश कुमार को जख्मी अवस्था में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से लूट का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है.

इन कांडों में संलिप्तता स्वीकारी

  1. जैतपुर सीएसपी में गोलीबारी: जून 2026 के प्रथम सप्ताह में जैतपुर थाना क्षेत्र के धनुकीरा चौक स्थित सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) में लूट का प्रयास किया था और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था
  2. मड़वन बाजार किराना दुकान में लूट: तीन सितंबर 2026 की रात्रि मड़वन बाजार स्थित सुविधा किराना दुकान में पिस्टल का भय दिखाकर 1500 नकद एवं मोबाइल लूट लिया था
  3. अन्य लूटकांड: इसके अलावा सरैया थाना में दो अन्य लूट-कांडों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

यह भी पढ़ें... पेपरलेस रजिस्ट्री के खिलाफ कातिबों की हड़ताल रहेगी जारी, हाईकोर्ट में अब 16 सितंबर को सुनवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन सिंह

चंदन सिंह बीते 12 सालों से क्राइम रिपोर्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं. 2016 से लगातार प्रभात खबर के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दैनिक जागरण और भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के लिये योगदान दे चुके हैं. क्राइम रिपोर्टिंग में इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म पर अधिक फोकस. पत्रकारिता में मास्टर्स की पढ़ाई की है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >