मांगों के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाला जुलूस

सिकरहना. बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर रेफरल अस्पताल के संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मी तीसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल पर रहे़ हड़ताली कर्मचरियों ने अस्पताल से ढाका गांधी चौक तक राज्य सरकार के विरोध में व मांगाों के समर्थन में नारे लगाते हुए नगर का भी भ्रमण किया़ मौके पर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 3, 2015 4:04 PM

सिकरहना. बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर रेफरल अस्पताल के संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मी तीसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल पर रहे़ हड़ताली कर्मचरियों ने अस्पताल से ढाका गांधी चौक तक राज्य सरकार के विरोध में व मांगाों के समर्थन में नारे लगाते हुए नगर का भी भ्रमण किया़ मौके पर संध्या कुमारी, सुमन कुमारी, अतुल कुमार श्रीवास्तव, अनिता देवी, नितेश कुमार, सुलेखा कुमारी, कामिनी कौशल, मीना देवी, सरस्वती देवी, कृष्णा देवी, ममता कुमारी, सरोज कुमारी, निर्मला देवी, सुनीता रू खसाना खातून मौजूद थीं.