मुजफ्फरपुर: रामानुजन के अनुसार सभी विज्ञानों में गणित श्रेष्ठ है. वहीं गणित में भी सवरेपरि अंक गणित है. जुब्बा सहनी पार्क स्थित गुरुकुल विद्यालय में सोमवार को रामानुजन जयंती सह राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर ‘गणित में युगांतकारी ऐतिहासिक घटनायें विषय पर संगोष्ठी में लोगों ने अपने विचार रखा. साथ ही साइंस फॉर सोसाइटी मुजफ्फरपुर की ओर से बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के सेवा निवृत्त स्नातकोत्तर गणित विभागध्यक्ष डा. सत्यनारायण झा को गणित में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘रामानुजन गणित सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान स्नातकोत्तर गणित के विभागाध्यक्ष डॉ पीके शरण ने उन्हें शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. संस्था के सचिव डॉ फूलगेन पूव्रे ने कहा कि छात्रों में गणित चेतना भरने के लिए पिछले तीन वर्षो से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है.
डॉ एनपी राय ने कहा कि अंक गणित की आत्मा है. बिना गणित के हमलोग अपने आसपास की दुनिया के बारे में कुछ भी नहीं समझ सकते. मुख्य अतिथि श्री शरण ने कहा कि बिना डिग्री व पाठ्यक्रम का अध्ययन किये गणित के क्षेत्र में पूरे विश्व में उनकी धाक थी. डॉ एसएन झा ने कहा कि संख्याएं मनुष्य की कृति है. डॉ कुमार गणोश ने कहा कि गणित के क्षेत्र में प्राचीन भारत का उल्लेखनीय योगदान रहा है.
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के ट्रस्टी विनोद कुमार झा ने अतिथियों का स्वागत किया. इस अवसर पर डॉ विजय कुमार जायसवाल, कन्हैया मिश्र, सतीश कुमार, रवि शंकर झा, केवल साह, जय नारायण सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये.
