बाया नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया 18 वर्षीय युवक डूबा, SDRF को शाम तक नहीं मिला कोई सुराग

रघुनाथपुर चौक के पास बाया नदी में सोमवार को एक दुखद घटना हुई, जहां 18 वर्षीय अखिलेश कुमार दोस्तों के साथ स्नान करने गया था. दुर्भाग्यवश, वह गहरे पानी में डूब गया. SDRF की टीम ने देर शाम तक तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.

पारू से मनीष तिवारी की रिपोर्ट

Paroo News: थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर चौक के समीप सोमवार को बाया नदी में दोस्तों के साथ स्नान करने गया 18 वर्षीय युवक डूब गया. देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम नदी में युवक की तलाश करती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. लापता युवक की पहचान रघुनाथपुर गांव निवासी राजेश सहनी के 18 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है.

दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था अखिलेश

जानकारी के अनुसार, अखिलेश कुमार सोमवार दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के पास से गुजर रही बाया नदी में स्नान करने गया था. इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

नदी किनारे मौजूद उसके साथियों ने घटना के बाद शोर मचाकर ग्रामीणों को जुटाया. ग्रामीणों ने अपने स्तर से युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

SDRF के गोताखोरों ने घंटों की तलाश

युवक के डूबने की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम के गोताखोरों ने सोमवार शाम तक नदी में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन अखिलेश का पता नहीं चल सका.

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गये. युवक के लापता होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं रघुनाथपुर गांव में भी मातम का माहौल है.

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर में कांवरिया युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत की आशंका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >