मुजफ्फरपुर : फाइनेंस कंपनी से 15.28 लाख की लूट

हथियार के बल पर सभी कर्मियों को बनाया बंधक मुजफ्फरपुर : सरैया थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से मंगलवार को अपराह्न पौने तीन बजे सात अपराधियों ने पिस्टल के बल पर 15.28 लाख रुपये लूट लिये. अपराधियों ने सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया और लूटपाट की. सूचना […]

हथियार के बल पर सभी कर्मियों को बनाया बंधक

मुजफ्फरपुर : सरैया थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से मंगलवार को अपराह्न पौने तीन बजे सात अपराधियों ने पिस्टल के बल पर 15.28 लाख रुपये लूट लिये. अपराधियों ने सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया और लूटपाट की. सूचना मिलने पर सरैया एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर की जांच की.

कैशियर अंकित झा ने बताया कि मंगलवार को सौ महिलाओं को 20-20 हजार रुपये लोन देने के लिए बुलाया गया था. दोपहर बाद लगभग 80 ग्राहक व 14 स्टाफ कार्यालय में मौजूद थे. बैंक का गार्ड और मैनेजर धर्म कुमार नाश्ता करने के लिए ब्रांच से बाहर निकले थे. इसी दौरान एक-एक अंदर पांच अपराधी दाखिल हो गये. वहीं, दराज नहीं खुलने से पांच लाख रुपये बच गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >