मुजफ्फरपुर : बिहार में कंपाकपाने वाली ठंड लगातार जारी है. बर्फीली हवाओं से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. दिन में धूप निकलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली. दिन का तापमान लगातार तीसरे दिन 14.5 डिग्री दर्ज किया गया है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर घट जाने से ठंड बराकरार है. रविवार को भी अधिकतम तापमान 14.5 और न्यनूतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक कंपकपी वाली ठंड रहेगी. वही पछिया हवा के चलने से तापमान में और गिरावट आयेगी. मौसम विभाग के अनुसार सुबह में कुहासा भी छाया रहेगा. वही नये साल पर कहीं कहीं हल्की बारिश का भी अनुमान है. इधर, ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.
कंपकंपाने वाली ठंड से लोग परेशान, दिन में खिली धूप, शाम में कंपकंपी का प्रकोप
मुजफ्फरपुर : बिहार में कंपाकपाने वाली ठंड लगातार जारी है. बर्फीली हवाओं से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. दिन में धूप निकलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली. दिन का तापमान लगातार तीसरे दिन 14.5 डिग्री दर्ज किया गया है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर घट जाने से ठंड […]

ठंड में बढ़ा वायु प्रदूषण, पटना से भी खराब शहर की हवा
मुजफ्फरपुर. ठंड बढ़ने से शहर में वायु प्रदूषण का ग्राफ भी बढ़ गया है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में 300 के आसपास रहने वाला प्रदूषण का स्तर रविवार को 392 तक पहुंचा. शहर की हवा पटना से भी खराब रिकॉर्ड की गयी. बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार पटना में एक्यूआई 316 था, जबकि शहर में इसका ग्राफ 76 अंकों तक बढ़ा हुआ था.
बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि हवा की गति कम होने व मौसम ठंडा रहने पर धूलकण आपस में संघनित रहते हैं. यह जमीन से बहुत ऊपर नहीं उठ पाता. विभिन्न गैसों के साथ मिला हुआ सूक्ष्म धूलकण हमारे आसपास ही मौजूद रहता है. तेज धूप निकलने व हवा की गति तेज होने पर धूलकणों का बहाव होगा तो शहर में वायु प्रदूषण का स्तर ठीक रहेगा.
दस प्रदूषित शहर और एक्यूआई
नोएडा 456
फरीदाबाद 449
ग्रेटर नोएडा 434
गाजियाबाद 432
दिल्ली 431
बल्लभगढ़ 399
मुजफ्फरपुर 392
बागपत 375
बुलंदशहर 359
पटना 316
ठंड में कम कैलोरी वाले खानपान करें, रहेंगे स्वस्थ
मुजफ्फरपुर. सर्दियों में ठंड से बचने के लिए हम बहुत कुछ करते हैं. ऊनी कपड़े पहनने पड़ते हैं, जो कि हमारे शरीर को गर्म रखते हैं. लेकिन जरूरी है कि आपका शरीर अंदर से भी गर्म रहे. अगर हम आपसे कहें कि आपका खानपान ही आपको भीतर से गर्म रख सकता है, तो शायद आप यकीन न करें. लेकिन वाकई यह सच है. खाने-पीने की कई ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन करके तो आप अपने शरीर को अंदरुनी रूप से गर्म व स्वस्थ्य रख सकते हैं.
ठंड को लेकर शहर में दो दर्जन जगहों पर निगम ने जलाया अलाव
मुजफ्फरपुर. नगर निगम प्रशासन की ओर से रविवार को शहर में दो दर्जन से अधिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी, ताकि लोगाें को थोड़ी राहत मिले. निगम प्रशासन की ओर से शहर में टावर चौक, सरकारी बस स्टैंड, महेश बाबू चौक, लक्ष्मी चौक, पुलिस लाइन महावीर मंदिर, सिकंदरपुर चौक, माड़ीपुर चौक, स्पीकर चौक, रेलवे स्टेशन, बैरिया रैन बसेरा, जिला परिषद रैन बसेरा, कलमबाग चौक, माल गोदाम चौक, भगवानपुर रैन बसेरा, गरीबस्थान मंदिर, बनारस बैंक चौक, लकड़ीढाई चौक, पानी टंकी चौक, देवी मंदिर चौक, खादी भंडार चौक, पानी कल चौक पर अलाव जलाया गया.
ठंड से महिला की मौत
औराई. थाना क्षेत्र की खेतलपुर पंचायत के खेतलपुर गांव निवासी नथुनी दास की 60 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी की रविवार की सुबह ठंड से मौत हो गयी. पंचायत के सरपंच रामसेवक राय ने बताया कि शनिवार को सवेरे उठते ही पैरालाईज्ड की शिकार हो गई. परिजनों ने उसे समस्तीपुर ईलाज कराने के लिए ले गये. वहां से लौटने के बाद उनकी मौत हो गयी.
बीएससी नर्सिंग भवन में मिला वृद्ध की लाश, ठंड से मौत की आशंका : एसकेएमसीएच के निर्माणाधीन बीएससी नर्सिंग भवन में रविवार की दोपहर लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. दर्जनों लोगों के साथ भवन में काम कर रहे मजदूर ने शव को देखा. लेकिन किसी ने भी शव की शिनाख्त नहीं की. इसके बाद मेडिकल ओपी प्रभारी सुमनजी झा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गयी.
पुलिस ने बताया कि भवन निर्माण कर्मी के बयान पर लाश की पोस्टर्माटम करा दिया गया है. शव किसी भिखारी का था. इसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. भिखारी की मौत भूख व ठंड लगने से होने की बात बतायी है.
सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद हैं यह चीजें
हरी मिर्च खाने से शरीर में गर्मी आती है. इसका तीखापन शरीर का तापमान बढ़ाने का काम करता है. ऐसे में शरीर को गर्म रखने के लिए हरी मिर्च का इस्तेमाल करे.
प्याज खाने के बाद शरीर का तापमान बढ़ जाता है, और यह पसीना लाने में भी कारगर है. प्याज का इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर रखता है.
अदरक वाली चाय पीने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है. अपने आपको गर्म रखने के लिए इस मौसम में इसका इस्तेमाल करे.
सर्दियों में हल्दी एक बेमिसाल औषधि है. ठंड भगाने और आराम दिलाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करे. आप चाहें तो इसे दूध के साथ भी ले सकते हैं.
खजूर, मुनक्का और दूसरे ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करके आप खुद को इन सर्दियों में सुरक्षित रख सकते हैं.
ठंड में इनका सेवन नहीं करें
सर्दियों में रेड मीट और अंडे खाना बॉडी के लिए नुकसानदायक है. जाड़े के दिनों में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेने पर गले में बलगम की समस्या होती है.
सर्दी के मौसम में कॉल ड्रिंक, आइसक्रीम व अन्य ठंड़ी चीजों का सेवन न करें. इनसे गला खराब होने का डर बना रहता है.
ज्यादा मीठा खाने से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है. इम्यून सिस्टम कमजोर होते ही शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है.
घी खाना स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित होता है. लेकिन ठंड के दिनों में इसके सेवन से सर्दी-जुकाम का खतरा बना रहता है. घी में फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर को बीमारियों से बचाने वाले तत्वों में कमी आ जाती है.
सर्दी में लाल मिर्च का सेवन भूलकर भी न करें, इसके सेवन से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है.