अहियापुर में एक घंटे के भीतर महिला और छात्रा से छिनतई

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र में बाइकर्स गैंग का आतंक जारी है. शुक्रवार की सुबह एक घंटे के भीतर बाइकर्स गैंग ने ऑटो सवार एक महिला व छात्रा से पर्स झपट लिया. अचानक हुई वारदात से महिला ऑटो से गिर करीब 30 मीटर व छात्रा 20 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही. हादसे में दाेनों […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र में बाइकर्स गैंग का आतंक जारी है. शुक्रवार की सुबह एक घंटे के भीतर बाइकर्स गैंग ने ऑटो सवार एक महिला व छात्रा से पर्स झपट लिया. अचानक हुई वारदात से महिला ऑटो से गिर करीब 30 मीटर व छात्रा 20 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही. हादसे में दाेनों जख्मी हो गयी. ऑटो चालक व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया.

मीनापुर के कोइली भरांव निवासी विजय राय की पत्नी झरोखा देवी शुक्रवार की सुबह बेटी रिंकी का इलाज कराने पुलिस लाइन स्थित एक डॉक्टर के पास जा रही थी. उसके साथ बेटा अवनीश कुमार भी था. वह ऑटो से जीरोमाइल जा रही थी. इसी दौरान भिखनपुर स्थित मुसाफिर पासवान पेट्रोल पंप के समीप साढ़े नौ बजे सुबह में बाइक सवार दो अपराधियों ने उसका झोला झपट लिया. इस दौरान झरोखा देवी ने भी झोला को पकड़ लिया. इसमें वह अनियंत्रित होकर एनएच पर गिर गयी.
इसमें झोला पकड़े करीब 30 मीटर एनएच पर घसीटती रही. जख्मी होने के बाद उसने झोला की पकड़ ढीली छोड़ दी. अपराधी झोला लेकर मेडिकल की ओर फरार हो गये. झोला में 10 हजार रुपये, आधार कार्ड सहित अन्य समान था. गंभीर स्थिति में महिला को ऑटो चालक व स्थानीय लोगों के सहयोग से एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. देर शाम तक महिला को होश नहीं आया. डॉक्टर ने बताया कि महिला के सिर व सीने में चोट लगा है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >