मुजफ्फरपुर : बालिका गृहकांड में फैसला टला, अब 12 दिसंबर को सुनवाई

मुजफ्फरपुर : चर्चित बालिका गृहकांड में गुरुवार को आने वाला फैसला टल गया. अब 12 दिसंबर को साकेत पॉक्सो कोर्ट इस मामले में फैसला देगा. माना जा रहा है कि दिल्ली में चल रही वकीलों की हड़ताल की वजह से फैसले की तिथि टली है. कोर्ट ने 30 सितंबर को सीबीआइ और बचाव पक्ष की […]

मुजफ्फरपुर : चर्चित बालिका गृहकांड में गुरुवार को आने वाला फैसला टल गया. अब 12 दिसंबर को साकेत पॉक्सो कोर्ट इस मामले में फैसला देगा.
माना जा रहा है कि दिल्ली में चल रही वकीलों की हड़ताल की वजह से फैसले की तिथि टली है. कोर्ट ने 30 सितंबर को सीबीआइ और बचाव पक्ष की अंतिम बहस के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बालिका गृह कांड की सुनवाई को सात फरवरी को मुजफ्फरपुर की स्थानीय अदालत से दिल्ली के साकेत विशेष पॉक्सो कोर्ट में स्थानांतरित किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >