मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के मैनेजर से 9.58 रुपया लाख की लूट

मुजफ्फरपुर : नयी बाजार स्थित विद्या विवाह भवन के समीप सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर मुकेश कुमार से पिस्टल के बल पर 9.58 लाख रुपये लूट लिये. घटना के समय मैनेजर सरस्वती प्रेस लेन स्थित पंप मालिक उदय भान के घर से पैसा लेकर तिलक मैदान रोड स्थित इलाहाबाद बैंक में […]

मुजफ्फरपुर : नयी बाजार स्थित विद्या विवाह भवन के समीप सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर मुकेश कुमार से पिस्टल के बल पर 9.58 लाख रुपये लूट लिये. घटना के समय मैनेजर सरस्वती प्रेस लेन स्थित पंप मालिक उदय भान के घर से पैसा लेकर तिलक मैदान रोड स्थित इलाहाबाद बैंक में जमा करने जा रहे थे. वारदात को अंजाम देने के बाद काले रंग की पल्सर पर सवार दोनों अपराधी सब्जी मंडी की ओर फरार हो गये. मैनेजर ने हल्ला करते हुए कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आये.

लूट की सूचना पर नगर डीएसपी रामनरेश पासवान व थानेदार इंस्पेक्टर ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे. सीसीटीवी की जांच के दौरान काले रंग की बिना नंबर की पल्सर पर दो अपराधियों की तस्वीर दिखी. पीछे बैठा अपराधी लाल रंग की शर्ट पहने था. पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों को चिन्हित करने में जुट गयी है.
जानकारी के अनुसार, नयी बाजार सरस्वती प्रेस लेन निवासी उदय भान का तुर्की ओपी के मधौल में इंडिया ट्रेडिंग ऑयल कंपनी के नाम से पेट्रोल पंप है. कांटी थाना क्षेत्र के हरपुर गणेश निवासी मुकेश कुमार उनके पंप के 20 साल से मैनेजर है. रोजाना की तरह वह पंप से सोमवार की बिक्री का दो लाख 86 हजार रुपया लेकर दोपहर एक बजे मालिक के घर पहुंचे. वहां पैसा मिलान करने के बाद मालिक ने कुल 9. 58 लाख रुपया बैंक में जमा करने के लिए दिया. घर से 20 मीटर दूर निकलते ही अपराधियों ने पैसा लूट लिया.
पिस्टल तान मांगा बैग
मैनेजर मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि विद्या विवाह भवन के समीप काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधी पहले से घात लगाकर खड़े थे. वह जैसे ही नजदीक पहुंचे, दोनों बदमाशों ने घेर लिया. पिस्टल तान बाइक की हैंडिल में लटका पैसे से भरा बैग मांगने लगे. मुकेश ने अपनी बाइक जमीन पर गिरा दी. इसके बाद अपराधी ने पिस्टल कॉक किया तब मुकेश बैग देने को तैयार हो गया. अपराधी हैंडल से बैग खींचकर सब्जी मंडी होते हुए बनारस बैंक चौक की तरफ भाग निकले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >