मुखिया के घर पर हमला पुत्र को पीटा, फायरिंग

बीच-बचाव करने पहुंचे चाय दुकानदार व उसकी पत्नी को भी पीटा, दुकान में तोड़फोड़ मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना के दादर कोल्हुआ पंचायत के मुखिया लखेंद्र साह के घर पर शनिवार की शाम हथियार बंद अपराधियों ने हमला कर दिया. मुखिया के नहीं मिलने पर उनके पुत्र, भाई व स्थानीय दुकानदार के साथ मारपीट की. दहशत […]

बीच-बचाव करने पहुंचे चाय दुकानदार व उसकी पत्नी को भी पीटा, दुकान में तोड़फोड़

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना के दादर कोल्हुआ पंचायत के मुखिया लखेंद्र साह के घर पर शनिवार की शाम हथियार बंद अपराधियों ने हमला कर दिया. मुखिया के नहीं मिलने पर उनके पुत्र, भाई व स्थानीय दुकानदार के साथ मारपीट की. दहशत फैलाने की नीयत से अपराधियों ने फायरिंग भी की.
अहियापुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की.पीड़ितों से बातचीत कर पुलिस लौट गयी. इसके बाद आरोपितों ने फिर से मुखिया के घर पर हमला बोल दिया. लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. ग्रामीण डर से अपने-अपने घरों में जाकर छिप गये. कुछ देर बाद मुखिया की सूचना पर थानेदार विकास कुमार राय दल-बल के साथ पहुंचे. आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशितों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया.
मुखिया के पुत्र विजय साह ने बताया कि शनिवार की शाम करीब छह बजे 20 की संख्या में उनके घर पर पिस्टल से लैस अपराधी पहुंच कर उनके पिता को खोजने लगे. पिता के नहीं मिलने पर गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर उनके छोटे भाई संजय साह के साथ मारपीट की. उसके दुकान में तोड़-फोड़ कर दी. मुखिया ने 15 नामजद सहित 20 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है. थानेदार ने बताया कि पूर्व की विवाद की बात सामने आ रही है. गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >