आज सर्किट हाउस रोड की पांच घंटे बंद रहेगी बिजली

मुजफ्फरपुर : शहर में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए रविवार को पावर हाउस चौक इलाके की बिजली सुबह 10 से 3 बजे तक बंद रहेगी. वीसी कोठी डीटीआर 10 से 12 बजे तक, विवि प्रेस डीटीआर 10 से 3 बजे तक, दामुचक आदर्श डीटीआर 3 से 5 बजे तक, पीजी हॉस्टल बीएमपी कैंप […]

मुजफ्फरपुर : शहर में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए रविवार को पावर हाउस चौक इलाके की बिजली सुबह 10 से 3 बजे तक बंद रहेगी. वीसी कोठी डीटीआर 10 से 12 बजे तक, विवि प्रेस डीटीआर 10 से 3 बजे तक, दामुचक आदर्श डीटीआर 3 से 5 बजे तक, पीजी हॉस्टल बीएमपी कैंप 1 से 2 बजे तक बंद रहेगी.

शनिचरा स्थान डीटीआर 200 से 315 केवीए करने को लेकर रविवार की देर रात 12 बजे से 3 बजे तक बंद रहेगी. एलटी तार बदलने को लेकर ब्रह्मपुरा फीडर 10 से 5 बजे तक सात घंटे बंद रहेगा. इस कारण सोडागोदाम चौक, त्रिलोकी नाथ मंदिर, नूनफर मोहल्ले की बिजली बंद रहेगी. शहरी वन के कार्यपलाक अभियंता राजू ने बताया कि तार बदलने व डीटीआर की क्षमता बढ़ाने के लिए बिजली बंद की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >