ट्रक में पिकअप ने मारी टक्कर, चालक की मौत

सरैया :थानाक्षेत्र में एनएच 722 रेवा रोड में सोमवार की अहले सुबह बतरौलिया गांव में सारण से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही ऑक्सीजन सिलिंडर लदी पिकअप वैन ने बालू लदे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. पिकअप के स्टेयरिंग में दबने से चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सारण के रिविलगंज थाना […]

सरैया :थानाक्षेत्र में एनएच 722 रेवा रोड में सोमवार की अहले सुबह बतरौलिया गांव में सारण से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही ऑक्सीजन सिलिंडर लदी पिकअप वैन ने बालू लदे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. पिकअप के स्टेयरिंग में दबने से चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सारण के रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनेई गांव निवासी शिव वचन साव के पुत्र रामजी साव (30) के रूप में हुई है.

सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर से काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को सीधा कर चालक के शव को बाहर निकाला. उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा.थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया गया है. लोगों ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >