मुजफ्फरपुर : अहियापुर में ड्राइवर को मारी गोली

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के चकमहमद गांव में बुधवार की शाम लाल रंग की अपाचे पर सवार दो अपराधियों ने पिकअप चालक रोहित कुमार को गोली मार दी. गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. जख्मी को परिजनों ने बैरिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टर ने बताया […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के चकमहमद गांव में बुधवार की शाम लाल रंग की अपाचे पर सवार दो अपराधियों ने पिकअप चालक रोहित कुमार को गोली मार दी. गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. जख्मी को परिजनों ने बैरिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टर ने बताया कि उसके पेट में दो गोली लगी हुई है. ऑपरेशन करने की प्रक्रिया की जा रही है.

बताया जाता है कि रोहित बाजार समिति में पिकअप चलाता है. बुधवार की शाम पिकअप दरवाजे पर लगा कर बाइक से जीरोमाइल चौक की ओर जा रहा था. इसी दौरान चकमहमद में ही उसे अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पेट में गोली मार दी. मुंह ढंके होने के कारण अपराधियों की पहचान नहीं की जा सकी.
परिजनों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा है. उसी ने साजिश रच कर अपराधियों के सहयोग से रोहित को गोली मारी है. थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >