भगवानपुर में बस ने कार में मारी ठोकर, पांच जख्मी

सदर पुलिस के पहुंचनेपर हंगामा हुआ शांत, बस जब्त मुजफ्फरपुर : भगवानपुर चौक पर सोमवार की शाम बैरिया की तरफ से आ रही बस ने कार में ठोकर मार दी. घटना में कार सवार सिकंदरपुर कुंडल निवासी गुंजा देवी, अंशु कुमार, राज लक्ष्मी, गणेश कुमार व अमित कुमार उर्फ गणेश गंभीर रूप से घायल हो […]

सदर पुलिस के पहुंचनेपर हंगामा हुआ शांत, बस जब्त

मुजफ्फरपुर : भगवानपुर चौक पर सोमवार की शाम बैरिया की तरफ से आ रही बस ने कार में ठोकर मार दी. घटना में कार सवार सिकंदरपुर कुंडल निवासी गुंजा देवी, अंशु कुमार, राज लक्ष्मी, गणेश कुमार व अमित कुमार उर्फ गणेश गंभीर रूप से घायल हो गये. जबतक लोग मौके पर पहुंचते, चालक व खलासी गाड़ी छोड़कर भाग गये. घटना से आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ की. इसके बाद सड़क जाम कर हंगामा किया. सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने लोगों को समझा- बुझा कर जाम समाप्त कराया. हादसे में जख्मियों का ब्रह्मपुरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस बस को जब्त कर थाने ले आयी है.

इस संबंध में सिकंदरपुर कुंडल निवासी व्यवसायी अमीत कुमार उर्फ गणेश ने बताया कि वह परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए हाजीपुर जा रहे थे. भगवानपुर गोलंबर से निकलते ही यात्री बस ने ठोकर मार दी. हादसे में परिवार के लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हालांकि, डॉक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है. थानेदार राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >