बिजली मिस्त्री को पिस्टल के बट से मार एक्टिवा लूटी

औराई : थाना क्षेत्र के एनएच 77 के कटौझा पुल व जनार बांध के बीच बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार की रात करीब आठ बजे रून्नीसैदपुर थाना के बलिगढ़ गांव निवासी बिजली मिस्त्री रौशन कुमार से मोबाइल व नगदी समेत एक्टीवा स्कूटी लूट ली. लूट के क्रम में अपराधियों ने विरोध करने पर बिजली मिस्त्री […]

औराई : थाना क्षेत्र के एनएच 77 के कटौझा पुल व जनार बांध के बीच बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार की रात करीब आठ बजे रून्नीसैदपुर थाना के बलिगढ़ गांव निवासी बिजली मिस्त्री रौशन कुमार से मोबाइल व नगदी समेत एक्टीवा स्कूटी लूट ली. लूट के क्रम में अपराधियों ने विरोध करने पर बिजली मिस्त्री को पिस्टल की बट से मार कर लहुलूहान कर दिया.

पीड़ित ने बताया कि वह बिजली का काम करता है. औराई के जनार में अपनी मौसी के यहां रहता है. रून्नीसैदपुर से जनार लौट रहा था. लोग पीएचसी में इलाज के बाद उसे मेडिकल ले गये. मौके पर औराई थाना प्रभारी रवींद्र कुमार यादव ने पीड़ित से पूछताछ की. थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है.

दूसरी ओर, जनार चौक पर एक बाइक सवार ने बेदौल के स्थानीय बडका ठाकुर को ठोकर मार दी. घायल बाइक सवार एवं स्थानीय पैदल यात्री को भी मेडिकल इलाज के लिए भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >