सातवीं की छात्रा से गैंगरेप, प्राथमिकी

मुजफ्फरपुर/औराई : औराई इलाके की एक सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंग रेप किया गया. छह माह की गर्भवती होने पर उसकी तबितय बिगड़ी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. मामले को रफा दफा करने के लिए पंचायत बुलायी गयी. लेकिन पीड़िता ने इसका विरोध किया. रविवार को उसने महिला थाने में आरोपित दीपू […]

मुजफ्फरपुर/औराई : औराई इलाके की एक सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंग रेप किया गया. छह माह की गर्भवती होने पर उसकी तबितय बिगड़ी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. मामले को रफा दफा करने के लिए पंचायत बुलायी गयी. लेकिन पीड़िता ने इसका विरोध किया. रविवार को उसने महिला थाने में आरोपित दीपू कुमार , सुशील कुमार और रामु कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस को तीनों की तलाश है.

पुलिस ने बताया कि पीड़िता जिस गांव में रहती है. वह उसका ननिहाल है. पीड़िता की मां के अलावा परिवार में कोई नहीं है. गांव में काम कर उसके घर की रोजी रोटी चलती है. छह माह पूर्व जब वह आरोपित दीपू से अपने काम की मजदूरी मांगी तो वह उसे अपने घर बुलाया. वहां उसने अपने साथी सुशील और रामु के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. इसकी जानकारी वह अपने परिजनों को दी. लेकिन, आरोपितों के दबंग होने की वजह से उनलोगों ने मुंह नहीं खोला .
पीड़िता के परिजन ने बताया कि बीते सप्ताह से उसके पेट में दर्द होने लगा. इसपर एसकेएमसीएच की महिला डॉक्टर से दिखाया गया.
डॉक्टरों ने उसे गर्भवती से होने की जानकारी दी. उसने आरोपितों को इसकी जानकारी दी और शादी करने का प्रस्ताव दिया. लेकिन वह ना-नुकर करने लगा इसपर पीड़िता ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पंचायती भी करायी.लेकिन फैसला उसके विरोध में हुआ. जिसका उसने विरोध किया. थक हार कर उसने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >