वोट का हक जताने में फिर आगे रही मीनापुर में आधी आबादी
मुजफ्फरपुर : भले ही मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या पुरुषों से कम है, लेकिन वोट डालने में महिलाएं पुरुषों से कहीं आगे हैं. वैसे तो वैशाली लोकसभा के सभी विधान सभा में वोट डालने में महिलाओं ने पुरुष को पीछे छोड़ा, लेकिन कांतिकारी जुब्बा सहनी की धरती मीनापुर की आधी-आबादी ने मिसाल कायम किया […]
मुजफ्फरपुर : भले ही मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या पुरुषों से कम है, लेकिन वोट डालने में महिलाएं पुरुषों से कहीं आगे हैं. वैसे तो वैशाली लोकसभा के सभी विधान सभा में वोट डालने में महिलाओं ने पुरुष को पीछे छोड़ा, लेकिन कांतिकारी जुब्बा सहनी की धरती मीनापुर की आधी-आबादी ने मिसाल कायम किया है. मीनापुर की 70 फीसदी महिला वोटर ने मताधिकार का प्रयोग किया.
वैशाली लोकसभा में 66.48 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया वही पुरुष महज 57.74 फीसदी पर ही सिमट गये. विधान सभा वार महिला वोटरों की तुलना करें तो पहले नंबर पर मीनापुर, दूसरे पर बरुराज, तीसरे पायदान पर कांटी, चौथे पर पारु, पांचवें स्थान पर साहेबगंज एवं छठे स्थान वैशाली की महिलाओं ने वोट डाले. पारु व साहेबगंज में दो थर्ड जेंडर ने भी लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया.
पारू में महिला वोटर में हुई काफी वृद्धि
पिछले लोक सभा चुनाव में पहले नंबर पर मीनापुर, दूसरे पर कांटी, तीसरे पर बरुराज, चौथा पर साहेबगंज, पांचवें नंबर पर वैशाली एवं छठे नंबर पारु रहा था. सबसे अधिक महिला वाेटर पारु में बढ़े हैं. पिछले चुनाव 2014 में पारु में 54.06 महिलाओं ने वोट डाले थे, जबकि इस साल करीब 11 प्रतिशत अधिक 65.36 प्रतिशत वोटिंग हुई. वैसे अन्य सभी विधान सभा में 6 से 7 प्रतिशत महिला वोटर में वृद्धि हुई है.