मड़वन : मड़वन पीएचसी में डॉक्टर के नहीं रहने पर हंगामा

मड़वन : पीएचसी मड़वन में चिकित्सकों के नहीं रहने से अक्सर हंगामा होता रहता है. गुरुवार की रात में सड़क दुर्घटना में घायल सरैया थाना क्षेत्र के छितरी निवासी पिंटू कुमार (36) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोग जब उसे इलाज के लिए पीएचसी ले आये तो वहां कोई भी मौजूद नहीं था. […]

मड़वन : पीएचसी मड़वन में चिकित्सकों के नहीं रहने से अक्सर हंगामा होता रहता है. गुरुवार की रात में सड़क दुर्घटना में घायल सरैया थाना क्षेत्र के छितरी निवासी पिंटू कुमार (36) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोग जब उसे इलाज के लिए पीएचसी ले आये तो वहां कोई भी मौजूद नहीं था. जेनेरेटर संचालक मंटू कुमार ने मेडिकल ले जाने की सलाह दी.

इस पर लोग भड़क गये. अस्पताल में जम कर हंगामा किया. लोगों का कहना था कि यहां पर कभी भी कोई डॉक्टर नहीं रहता है. चिकित्सा प्रभारी का किसी डॉक्टर पर कोई नियंत्रण नहीं रहता है. हंगामे के दौरान ही मारपीट के एक मामले में भटौना की रिंकू देवी व एक अन्य मरीज को लेकर परिजन पीएचसी पहुंचे. उनका भी इलाज करने के लिए कोई मौजूद नहीं था.
स्थानीय लोगों ने किसी तरह समझा बुझा कर शांत कराया. और वहां से घायलों को एसकेएमसीएच भेजा गया. इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने सिविल सर्जन से मोबाइल पर शिकायत की. वहीं पीएचसी प्रभारी से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >