मुजफ्फरपुर : राजू तुरहा की गिरफ्तारी के लिए कल्याणी में छापा

मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर हत्याकांड में फरार चल रहे राजू तुरहा की गिरफ्तारी के लिए नगर पुलिस ने बुधवार को कल्याणी मंडी में छापेमारी की. हालांकि, करीब दो घंटे तक चली छापेमारी के दौरान पुलिस को सफलता नहीं मिली. छापेमारी दल वापस थाने लौट गयी. पुलिस शहर में उसके कई और ठिकाने के बारे में […]

मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर हत्याकांड में फरार चल रहे राजू तुरहा की गिरफ्तारी के लिए नगर पुलिस ने बुधवार को कल्याणी मंडी में छापेमारी की. हालांकि, करीब दो घंटे तक चली छापेमारी के दौरान पुलिस को सफलता नहीं मिली. छापेमारी दल वापस थाने लौट गयी. पुलिस शहर में उसके कई और ठिकाने के बारे में जानकारी जुटा रही है. नगर थाने की पुलिस को दोपहर में सूचना मिली थी कि पूर्व मेयर हत्याकांड में फरार चल रहे राजू तुरहा को कल्याणी मंडी में देखा गया है.

जब पुलिस वहां छापेमारी करने पहुंची, तो वह गायब मिला. केस के आईओ रहे दारोगा धीरज कुमार के चार्ज नहीं सौंपने से इस कांड में पुलिस की कार्रवाई धीमी हो गयी है. इस हत्याकांड में पुलिस ने श्यामनंदन मिश्रा, सुशील छापड़िया, शूटर गोविंद, सुजीत, ओंकार, पिंटू सिंह समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. श्यामनंदन व सुशील छापरिया के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दिया गया है. वहीं, अन्य आरोपितों के खिलाफ मामला जांच में है. चार दिन पहले पटना सीआईडी टीम ने भी मोबाइल पर हत्याकांड की प्रगति रिपोर्ट मांगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >