बिहार : शराब के नशे में धुत्त डॉक्टर गिरफ्तार, दिल्ली में चलाते है क्लिनिक

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के नगर थाना अंतर्गत शुकला रोड के पास से शराब के नशे में धुत्त एक आयुर्वेदिक चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया. नगर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि गिरफ्तार चिकित्सक का नाम रौशन कुमार है. रौशन कुमार बीएएमएस चिकित्सक है तथा दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके […]

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के नगर थाना अंतर्गत शुकला रोड के पास से शराब के नशे में धुत्त एक आयुर्वेदिक चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया. नगर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि गिरफ्तार चिकित्सक का नाम रौशन कुमार है. रौशन कुमार बीएएमएस चिकित्सक है तथा दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में क्लिनिक चलाता है.

थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि ब्रीद एनालाइजर से जांच के क्रम में चिकित्सक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है. चिकित्सक को एक लक्जरी वाहन के साथ पकड़ा गया है. उल्लेखनीय है कि बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >