मुजफ्फरपुर : गुजरात सीएम पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

मुजफ्फरपुर : तमन्ना हाशमी की ओर से दायर परिवाद पर एसडीजेएम पश्चिमी शबा आलम ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए गुजरात के सीएम विजय रूपानी एवं गुजरात विधानसभा सदस्य अल्पेश ठाकुर पर कांटी थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. गौरतलब है कि अहियापुर थाने के भिखनपुर निवासी तमन्ना हाशमी ने 11 अक्तूबर, […]

मुजफ्फरपुर : तमन्ना हाशमी की ओर से दायर परिवाद पर एसडीजेएम पश्चिमी शबा आलम ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए गुजरात के सीएम विजय रूपानी एवं गुजरात विधानसभा सदस्य अल्पेश ठाकुर पर कांटी थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. गौरतलब है कि अहियापुर थाने के भिखनपुर निवासी तमन्ना हाशमी ने 11 अक्तूबर, 2018 को एसडीजेएम पश्चिमी की अदालत में परिवाद दायर किया था. इसमें गुजरात के सीएम व विधायक अल्पेश ठाकुर को आरोपित बनाया था.
तमन्ना ने आरोप लगाया था कि 11 अक्तूबर, 2018 को टीवी चैनलों पर अल्पेश ठाकुर ने बिहारियों पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए बिहारियों को गुजरात से निकाले जाने की बात की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >