सात करोड़ की लागत से तीन पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण

मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट के तहत मिठनपुरा स्थित जुब्बा सहनी पार्क, कंपनीबाग के इंदिरा पार्क व कलमबाग चौक के चिल्ड्रेंस पार्क के सौंदर्यीकरण के लिये तैयार प्रस्ताव को तकनीकी स्वीकृति मिल गयी. नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को पटना में राज्यस्तरीय तकनीकी समिति की बैठक […]

मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट के तहत मिठनपुरा स्थित जुब्बा सहनी पार्क, कंपनीबाग के इंदिरा पार्क व कलमबाग चौक के चिल्ड्रेंस पार्क के सौंदर्यीकरण के लिये तैयार प्रस्ताव को तकनीकी स्वीकृति मिल गयी. नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को पटना में राज्यस्तरीय तकनीकी समिति की बैठक हुयी थी.
इसमें तीनों पार्कों के सौंदर्यीकरण पर चर्चा के बाद समिति ने टेंडर निकाले जाने की स्वीकृति दी है. सौंदर्यीकरण पर करीब सात करोड़ का खर्च होना है. बैठक में मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त संजय दूबे शामिल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >