15 नवंबर के पहले होगा चार पार्षदों का शपथ ग्रहण

आदित्यपुर : शपथ ग्रहण से वंचित नगर निगम की चार महिला पार्षदों का शपथ ग्रहण 15 नवंबर से पहले कराया जायेगा. यह जानकारी देते हुए नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि नगर विकास विभाग के सचिव को इस संबंध में पत्र दिया गया है कि यदि शपथ ग्रहण नहीं कराया गया तो […]

आदित्यपुर : शपथ ग्रहण से वंचित नगर निगम की चार महिला पार्षदों का शपथ ग्रहण 15 नवंबर से पहले कराया जायेगा. यह जानकारी देते हुए नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि नगर विकास विभाग के सचिव को इस संबंध में पत्र दिया गया है कि यदि शपथ ग्रहण नहीं कराया गया तो उनके साथ उपमेयर व सभी पार्षद हड़ताल पर चले जायेंगे.
इसे गंभीरता से लेते हुए सचिव ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है. लेकिन शपथ ग्रहण की तिथि की जानकारी नहीं मिली है. इस संबंध में पूछे जाने पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी पारसनाथ यादव ने बताया कि पार्षदों के शपथ ग्रहण के मामले में जिला प्रशासन को कोई निर्देश नहीं प्राप्त हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >